GA4-314340326 दहेज लेना व देना कानूनन अपराध: राजेश सिन्हा

दहेज लेना व देना कानूनन अपराध: राजेश सिन्हा

angara(ranchi)  झालसा के निर्देश पर गुरूवार को अनगड़ा़ प्रखंड के बरवादाग पंचायत भवन में डालसा के द्वारा डोर-टू-डोर जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस कार्यक्रम में एलएडीसीएस अधिवक्ता राजेश कुमार सिन्हा, पीएलवी शिला देवी, युधिष्ठिर महतो, बेबी सिन्हा, लता कुमारी एवं राजा वर्मा उपस्थित थेराजेश कुमार सिन्हा ने बच्चों से संबंधित कानूनों जैसे जेजे एक्ट, पोक्सो एक्ट आदि की जानकारी दी। नशा उन्मूलन पर फोकस किया और कहा कि नशा न करें, नशा से धन और स्वास्थ्य दोनों पर बुरा असर पड़ता है। जागरूकता अभियान के तहत लोगों को बाल विवाह अधिनियम-2006, मोटर वाहन दुर्घटना में प्राप्त होनेवाले मुआवजा, एमएसीटी एक्ट-1988, दहेज प्रथा कानून-1961 व 13 जुलाई को रांची में होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी दी। शिला देवी एवं लता कुमारी ने वृद्धा पेंशन और विधवा पेंशन, युधिष्ठिर महतो ने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं श्रम कार्ड की जानकारी दी। विधिक सहायता के लिए डालसा को आवेदन दे सकते है। मौके पर पंपलेट और लिफलेट का वितरण किया गया। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने