GA4-314340326 उपलब्धि: उषा मार्टिन विवि बना झारखंड का सर्वश्रेष्ठ निजी विश्वविद्यालय

उपलब्धि: उषा मार्टिन विवि बना झारखंड का सर्वश्रेष्ठ निजी विश्वविद्यालय

angara(ranchi)  उषा मार्टिन विवि अनगड़ा को भारतीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (आईआईआरएफ) 2024 द्वारा झारखंड में निजी विवि के लिए राज्य रैंकिंग में प्रथम स्थान मिला है। आईआईआरएफ द्वारा देश भर में 1000 से अधिक संस्थानों का मूल्यांकन किया गया। यह रैंकिंग प्लेसमेंट प्रदर्शन, शिक्षण और संसाधन, अनुसंधान, उद्योग आय और एकीकरण, प्लेसमेंट रणनीतियां और समर्थन और एक्सटर्नल परसेप्शन के आधार पर दिया जाता है। विवि के अधिकारियों ने बताया कि विवि में अनुसंधान के प्रति प्रतिबद्धता, इसके कई प्रकाशनों एवम अनुसंधान परियोजनाओं में सफलता का परिणाम है। विवि के चेयरमैन हेमन्त गोयल ने कहा कि झारखंड में प्रथम रैंक हासिल करना एक महत्वपूर्ण सम्मान है। यह हमें अधिक ऊंचाइयों के लिए प्रयास करने और अकादमिक उत्कृष्टता के अपने मिशन को जारी रखने के लिए प्रेरित करता है। कुलपति प्रो. मधुलिका कौशिक और प्रतिकुलाधिपति प्रोफेसर एससी गर्ग ने इस उपलब्धि पर  खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह शीर्ष रैंकिंग हमारे विश्वविद्यालय के लिए गर्व का क्षण है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने