GA4-314340326 संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्र सरकार का किया पुतला दहन

संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्र सरकार का किया पुतला दहन

rahe(ranchi) संयुक्त किसान मोर्चा के देशव्यापी आहवान पर प्रखंड के ठूंगुरुडीह गांव में संयुक्त किसान मोर्चा झारखंड द्वारा किसान विरोधी केन्द्रीय बजट के खिलाफ केंद्र सरकार का पुतला फूंका। मुख्य वक्ता के रूप में संयुक्त किसान मोर्चा के नेता व झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो ने कहा केन्द्रीय बजट किसान विरोधी बजट है,बजट में यूरिया,डीएपी, कृषि यंत्रों में भारी मुल्य वृद्धि किया गया है।बजट में किसानों के फसलों के लिए एमएसपी की कानूनी गारंटी की कोई गुंजाइश नहीं दिखती। मनरेगा में बजट में कटौती किया गया है। किसानों को सब्सिडी देने के बजाय कारपोरेट को करोड़ों की छूट देने पर आमादा है। इस अवसर पर जगन्नाथ मुंडा, सोमा मुंडा, कनक मुंडा, उर्जला कुमारी, गोकुल महतो, बिष्णु चरण महतो, संगीता देवी, विसोखा महतो, रमनी देवी, कर्मी देवी, बाला देवी, धरनीं देवी, कमल सिंह मुंडा, सुलेखा कुमारी आदि  मौजूद थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने