GA4-314340326 गेतलसूद शिव मंदिर के अनुष्ठान में 251 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

गेतलसूद शिव मंदिर के अनुष्ठान में 251 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

angara(ranchi)  सावन पूर्णिमा के मौके पर गेतलसूद स्थित शिव मंदिर में रविवार से दो दिवसीय अनुष्ठान सह अखंड हरिकीर्तन शुरू हुआ। पहले दिन रविवार को 251 महिलाओं ने कलश यात्रा निकालकर ग्राम भ्रमण किया। आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक सह भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर, अनगड़ा प्रमुख दीपा उरांव, मुखिया शांति मुंडा, उपमुखिया शंकर बैठा, भाजपा रांची जिलाध्यक्ष विनय कुमार महतो “धीरज”, आजसू पार्टी के केन्द्रीय सचिव पारसनाथ उरांव, भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यदेव मुंडा ने महिलाओं को कलश देकर इसका शुभारम्भ  किया।

महिलाएं स्वर्ण रेखा नदी से कलश में जल भरकर मंदिर परिसर पहुंची व भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मुख्य पूजारी ईश्वरचंद्र गोस्वामी ने पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना कराया। इसके बाद 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन शुरू हुआ। पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, ओरमांझी प्रमुख सह भाजपा जिला मंत्री अनुपमा देवी, भाजपा जिला मंत्री रामकुमार दूबे अखंड कीर्तन में शामिल हुई। कमेटी के अध्यक्ष हर्ष राज, सचिव राज कुमार बैठा व कोषाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि सोमवार को अखंड हरिकीर्तन के समापन के बाद भंडारा का आयोजन होगा। कलश यात्रा में भाजपा अजजा मोरचा जिलाध्यक्ष बुधराम बेदिया, भाजपा के अनगड़ा मंडल अध्यक्ष सुनील महतो, सिकिदिरी मंडल अध्यक्ष सोहरैया बेदिया, अंजली लकड़ा, जगेश्वर महतो, सुरेश महतो, जितेन्द्र उरांव, सीताराम मुंडा, बिगेश्वर महतो, संजय नायक, राजेश उरांव आदि शामिल हुए।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने