GA4-314340326 big breaking/ गोला में हुई सड़क दुर्घटना में आजसू नेता की मौत, पत्नी गंभीर

big breaking/ गोला में हुई सड़क दुर्घटना में आजसू नेता की मौत, पत्नी गंभीर

मृतक श्रवण मुखियार
angara(ranchi)  समाजसेवी और आजसू नेता हुंडरू के कुच्चू निवासी श्रवण मुखियार(52) की मंगलवार को गोला थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस दुर्घटना में श्रवण की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। रामगढ़ अस्पताल में पत्नी का इलाज चल रहा है। श्रवण मुखियार का शव गोला थाना में रखा हुआ है। जानकारी के अनुसार श्रवण अपनी पत्नी के साथ राखी बंधवाने अपने बहन के घर गोला गए थे। आज शाम पांच बजे के करीब बाइक से दंपति वापस कुच्चू आ रहे थे। इसी बीच एक अज्ञात वाहन ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर ही श्रवण मुखियार की मौत हो गई। श्रवण मुखियार मूल रूप से सिल्ली थाना क्षेत्र के लाधुप के रहनेवाले थे। वे पिछले कुछ समय से अपने ससुराल कुच्चू में रह रहे थे। श्रवण की मौत पर जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा, कुच्चू मुखिया सहदेव बेदिया, नवागढ़ मुखिया भुवनेश्वर बेदिया, ग्रामप्रधान जयशंकर पाहन, दीपक सिंह मुण्डा, पूर्व उपमुखिय सुरेश महतो, नवागढ़ की पंसस फाल्गुनी शाही ने अपनी संवेदना व्यक्त की है। 

नवभास्कर से वाट्सएप पर जुड़ने के लिए क्लिक करें

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने