GA4-314340326 जिस स्कूल में पढ़े सुदेश उसकी तस्वीर बदलने पहुंचे

जिस स्कूल में पढ़े सुदेश उसकी तस्वीर बदलने पहुंचे

silii(ranchi) सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो ने विद्यालय का निरीक्षण किया। सुदेश इसी विद्यालय में पढ़े थे। वे विद्यालय की तस्वीर बदलने पहुंचे थे। उन्होंने कहा यह विद्यालय क्षेत्र का सबसे पुराना विद्यालय है। उन्होंने विद्यालय का निरीक्षण करते हुए विद्यालय के भवन एवं परिसर को सुसज्जित करने के लिए भावी योजना की जानकारी दी। जिसमें क्षतिग्रस्त भवन को मरम्मती, विद्यालय के सभागार कक्ष को आधुनिक बनाना, विद्यालय के चारदीवारी को ऊंचा करना साथ ही 10+2 विद्यालय परिसर में अतिरिक्त दो कमरे एवं शौचालय का निर्माण, विद्यालय परिसर के मुख्य द्वार से भवन परिसर तक फेवर ब्लॉक पथ का निर्माण शामिल है। वहीं उन्होंने कहा कि स्कूल परिसर में पुराने लिप्टस पेड़ो को हटाया जाएगा। इसके लिए विधायक ने विभाग के अधिकारियों से बात की। निरीक्षण के दौरान विधायक सुदेश कुमार महतो ने अपने छात्र जीवन पर स्कूल में बिताये हुए पलों को उपस्थित शिक्षकों एवं अन्य लोगों के बीच साझा करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ राजनीतिक की भी प्रारंभिक शुरुआत इसी कैंपस से किया था। इस मौके पर गूंज परिवार के संयोजक जयपाल सिंह, अध्यक्ष सुनील सिंह, जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, बीडीओ रेणु वाला, सीओ अरुणिमा एक्का, विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य कुमार पाण्डेय, शिक्षक भूपेन सिंह मुंडा, निभा कुमारी, ओम प्रकाश मिश्रा, सोमा देव, राजू रजक, बगला चरण, उषा कुमारी, रामानंद प्रसाद सिंह, मुकेश महतो, उज्जवल कुमार जायसवाल, आनन्द प्रसाद, धीरज कुमार रजक, मोलिन महतो, नूरुल अंसारी, रवींद्रनाथ महतो, कृष्ण उरांव, दीपक यादव, आदित्यनाथ झा आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने