GA4-314340326 जन आरोग्य समिति कुच्चू के अध्यक्ष बने मुखिया सहदेव बेदिया

जन आरोग्य समिति कुच्चू के अध्यक्ष बने मुखिया सहदेव बेदिया

 मुखिया सहदेव बेदिया
angara(ranchi) जन आरोग्य समिति कुच्चू का सोमवार को गठन किया गया। समिति गठन को लेकर कुच्चू पंचायत सचिवालय मुखिया सहदेव बेदिया की अध्यक्षता में हुई। इसमें जन आरोग्य समिति के माध्यम से पंचायत के लोगों को भारत सरकार के आयुष मंत्रालय, झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन समिति, परिवार कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ रोगियों को दिलाया जाएगा। मिति का अध्यक्ष सहदेव बेदिया कुच्चू मुखिया, उपाध्यक्ष डा. शशिप्रभा, सचिव  सुगन्ती बरजो व सदस्यों में अर्चना कुमारी एएनएम, रेणुका एक्का एएनएम, जोन तिग्गा पंसस, कुच्चू बालेश्वर बेदिया ग्राम प्रधान बदरी, जयदेव बेदिया ग्राम प्रधान हुण्डरु, जयशंकर पाहन, सुमित्रा देवी सहिया, दशमी देवी सहिया, सुमेला देवी, तहलत फतह, रामू बेदिया मदन बेदिया, इंदुमति देवी को बनाया गया। मुखिया सहदेव बेदिया ने बताया कि समिति गठन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय पंचायत के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को जोड़कर सुविधाओं के अंतर्गत आने वाली समस्याओं पर चर्चा कर इसका निष्पादन पंचायत स्तर में ही किया जा सके, उपस्वास्थ्य केंद्र में ग्रामीणों को ब्लड प्रेशर व डायबिटीज जांच के साथ जरूरतमंदों को योगा अभ्यास, एमसीडी, चर्म रोग, कृमि नाशक किट वितरण, कैंसर जैसे गंभीर रोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी ताकि रोगों का लक्षण पहले ही पता किया जा सके।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने