GA4-314340326 किसान नेता खुदीराम मुंडा का मनाया गया पुण्यतिथि

किसान नेता खुदीराम मुंडा का मनाया गया पुण्यतिथि

 

rahe(ranchi) किसान नेता खुदीराम का 13 वीं पुण्यतिथि शनिवार को भगत सिंह चौक गोमदा में संकल्प सभा के रूप में मनाया गया। इसके पूर्व माले कार्यकर्ता सुभाष चौक से संकल्प मार्च किया। कॉमरेड खुदीराम मुंडा को दो मिनट का मौन रख उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। सभा को संबोधित करते हुए माले राज्य सचिव मनोज भक्त ने कहा की केंद्र सरकार का एकमात्र एजेंडा भारत की बर्बाद करना है। आरक्षण पर हमला हो, एनआरसी, सीएए, सेकुलर सिविल कोड हो, निशाने में दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक ही है। सांप्रदायिक कारपोरेट परस्त फासीवादी ताकतें आज जनता के संवैधानिक अधिकारों पर हमला कर रही हैं। फासीवाद के खिलाफ जुझारू प्रतिरोध संघर्षों में कॉमरेड खुदीराम मुंडा की स्मृतियां हमें ऊर्जा और स्फूर्ति देती रहेंगी।

सभा की अध्यक्षता दिलीप मांझी संचालन दामोदर प्रजापति ने किया। सभा को मुख्य रूप से जगमोहन महतो, मोहन दत्ता, अनिता देवी, सुखदेव मुंडा, गौतम मुंडा, ठाकुरा मुंडा, कालीपद मुंडा, योगेश्वर मुंडा, राजेश्वर महतो ने संबोधित किया। मंच में दिलीप मांझी, दामोदर प्रजापति, खुदीराम मुंडा की पत्नी बसंती देवी, होटलो मुखिया गिरीबाला देवी, शंकेश्वर महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में संतोष मुंडा, सिमैला मुंडा, डोमन सिंह मुंडा, दिगम्बर मुंडा, अम्लकांत महतो, छोटेलाल महतो, पूर्णचंद्र मुंडा, राजकिशोर लोहरा, जोगेन मुण्डा, राजू मुण्डा, राजकुमार हरिजन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। रामेश्वर मुंडा ने जनवादी गीत प्रस्तुत किया।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم