GA4-314340326 भाजपा में बगावत: अध्यक्ष को हटाने की मांग

भाजपा में बगावत: अध्यक्ष को हटाने की मांग

बाबुलाल मरांडी को ज्ञापन सौंपते
तारकेश्वर महतो/silli(ranchi) भाजपा सिल्ली मंडल अध्यक्ष अंबुज रजक को हटाने को लेकर पिछले एक सप्ताह सियासी पारा गरम है। एक तरफ अंबुज रजक डैमेज कंट्रोल में लगे है वही दूसरी ओर शैलेन्द्र बड़ाईक के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं का एक समूह अंबुज को मंडल अध्यक्ष पद से हटाने की लगातार रणनीति बना रहा है। इसी रणनीति के तहत बुधवार को सिल्ली भाजपा मंडल के कार्यकर्ता झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबुलाल मरांडी को ज्ञापन सौंपकर अंबुज को पद से हटाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। 

सूची में नाम नही लेकिन बनाया अध्यक्ष

शैलेन्द्र बड़ाईक ने बताया कि सिल्ली भाजपा अध्यक्ष बिनोद साहू की मौत के बाद मंडल अध्यक्ष के लिए जिन कार्यकर्ताओं के नाम सुझाए गए थे उनको दरकिनार कर अन्य व्यक्ति को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। उपर से थोप दिया गया है। इस कवायद का विरोध है। कार्यकर्ताओं ने बाबुलाल मरांडी से किसी अन्य को सिल्ली भाजपा मंडल का अध्यक्ष बनाये जाने की मांग की। 

सभी के मिलकर भाजपा संगठन को करेंगे मजबूत: अंबुज रजक

अंबुज रजक
अंबुज रजक ने कहा कि पार्टी ने मुझ जैसे आम कार्यकर्ता पर जो विश्वास जताया है उसपर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। निस्वार्थ पूर्वक अपने कार्य को करूंगा। सामूहिक निर्णय से पार्टी संगठन क विस्तार किया जाएगा। इसके बावजूद कुछ लोगों को मेरे प्रति शिकायत है तो वह उनसे मिलकर मैं शिकायत को दूर करने का प्रयास करूंगा।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने