GA4-314340326 मोटा अनाज की खेती के लिए किसानों को मिलेगा प्रोत्साहन राशि

मोटा अनाज की खेती के लिए किसानों को मिलेगा प्रोत्साहन राशि

angara(ranchi) अनगड़ा प्रखंड में मोटा अनाज की खेती के लिए किसानों का आनलाइन पंजीयन शुरू हो गया। मोटा अनाज की खेती के लिए किसानों को प्रति एकड़ व प्रति दस डिसमिल भूखंड में प्रोत्साहन राशि मिलेगा। योजना का लाभ उठाने के लिए इच्छुक किसान अपने निकटतम प्रज्ञा केंद्र पर जाकर या झारखंड सरकार के मिलेट मिशन को लॉग इन करके अपना पंजीयन करा सकते। 30 अगस्त, 2024 तक आवदेन किया जा सकता है। ज्ञात हो कि राज्य में बाजरा, मड़ुआ, ज्वार और अन्य मोटा अनाज की खेती को बढ़ावा देने और किसानों को सशक्त बनाने के लिए बनाई झारखंड सरकार ने मिलेट मिशन योजना चलाया है इसके तहत किसान ₹3000 प्रति एकड़ या ₹300 प्रति 10 डिसमिल भूमि का वित्तीय प्रोत्साहन प्राप्त कर सकते है। पंजीयन कराने के लिए किसानों को आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जमीन रसीद (भूमि दस्तावेज), मोबाइल नंबर, राशन कार्ड जमा करना है। पीरामल फाउंडेशन के गांधी फेलो की एक टीम, पेयजल और स्वच्छता विभाग (रांची) और जल शक्ति मंत्रालय के सहयोग से काम लगातार मोटा अनाज की खेती को बढ़ावा दे रही हे। इसके तहत मोटा अनाज की खेती के लिए अनगड़ा प्रखंड के गांव गांव में जागरूकता अभियान चलाकर किसानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मोटा अनाज की खेती से किसानों की आय में वृद्धि होगी साथ ही मोटा अनाज के उत्पादन में देश स्वालंबी बनेगा। अभी तक एक सौ किसानों ने अपनी पंजीयन कराया है। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने