GA4-314340326 युवा आक्रोश रैली में अनगड़ा से पांच हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल

युवा आक्रोश रैली में अनगड़ा से पांच हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल

angara(ranchi)  भाजपा अनगड़ा मंडल की बैठक रविवार को गोंदलीपोखर में हुआ। इसकी अध्यक्षता नवमनोनीत मंडल अध्यक्ष सुनील महतो व संचालन महामंत्री राजेंद्र महतो ने किया। निर्णय हुआ कि 23 अगस्त को मोरहाबादी मैदान में भाजपा द्वारा आयोजित युवा आक्रोश महारैली में अनगड़ा मंडल से पांच हजार कार्यकर्ता शामिल होगा। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामकुमार पाहन व विशिष्ट अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र महतो थे। रामकुमार पाहन ने कहा कि झारखंड की निरंकुश सरकार के खिलाफ अब युवा उलगुलान होगा। पूरे प्रदेश की जनता त्राहिमाम कर रही है। जनता के आक्रोश के कारण ही 23 अगस्त को युवा आक्रोश रैली का आयोजन किया जा रहा है। मौके पर नव मनोनित पदाधिकारियों यथा प्रदेश भाजयुमो उपाध्यक्ष सत्यदेव मुण्डा, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, जिला मंत्री अनुपमा देवी, जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा को भाजपा में मिले नये दायित्व के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अनगड़ा भाजपा युवा अध्यक्ष संतोष महतो, रामनाथ महतो, अजय महतो, जगेश्वर महतो, कामेश्वर महतो, दुर्गा महतो, आगमलाल महतो, गौरीशंकर मुंडा, सुरेश महतो, अजय सिंह भोगता, राजू प्रमाणिक, परमेश्वर महतो, ज्योतिष महतो सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने