GA4-314340326 हर हाल में बच्चों को दे शिक्षा: सुदेश कुमार महतो

हर हाल में बच्चों को दे शिक्षा: सुदेश कुमार महतो

angara(ranchi) सुदेश महतो ने कहा कि ग्रामीण केवल पुल-पुलिया और सड़क बनाने तक ही अपने सोच को सीमित न रखे, बल्कि बच्चों को उच्च शिक्षा कैसे मिले इस पर भी विचार करें। क्षेत्र में शिक्षा के विकास के लिए सभी मवि को स्मार्ट क्लास से जोड़ा जाएगा। सुरसू से हरजालूम तक डेढ़ करोड़ की लागत से सड़क का होगा मजबूतीकरण का कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। इसके लिए सभी कागजी कार्रवाई पूरी हो गई है। वे गुरुवार को प्रखंड के सुरसू पंचायत के महुवाबेड़ा खेरधारा में 300 फीट पीसी और हरजालूम स्वर्णरेखा नदी पर विधायक मद से छठ घाट की आधारशिला रखने के बाद ग्रामीणों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 100 बच्चों के लिए जोन्हा क्षेत्र में कोचिंग और हॉस्टल की निःशुल्क व्यवस्था की जाएगी। छात्र-छात्राओं के लिए रांची तक निःशुल्क स्टूडेंट एक्सप्रेस बस सेवा शुरू की जा रही है। आनेवाले समय में इसका परिणाम दिखेगा। पर्यटन के क्षेत्र में इस क्षेत्र को पर्यटक कोरिडोर बनाने ले लिए सर्वे का कम जारी है। इस सुदूर क्षेत्र में एक हॉस्पिटल की तैयारी की जा रही है। संचालन धर्मदेव रजवार ने किया। मौके पर जिप सदस्य राजेंद्र शाही मुंडा, सुरसू मुखिया सुमित्रा देवी, शंकर बेदिया, मुखिया विजय उरांव, पंसस दिलीप बेदिया, शंकर मुंडा, हरिनन्दन बेदिया, अमर सिंह मुंडा, रीता देवी, सुलेखा देवी, सरिता देवी, मनोती देवी, मेघू रजवार आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने