silii(ranchi) बांग्लादेश में हो रहे हिंदू समुदाय पर लगातार हो रहे अत्याचार के खिलाफ हिंदू एकता मंच ने सिल्ली से मुरी तक आक्रोश रैली निकाली। शुक्रवार तीन बजे
हिंदू एकता मंच के सभी सदस्य सिल्ली ग्राम विकास उच्च विद्यालय के समीप पहुचे। जिसके बाद हजारों की संख्या में महिलाओं सहित लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर नारेबाज़ी करते हुए। सिल्ली मेन रोड होते हुए मुरी बड़ा मुरी छोटा मुरी पहुंचा। लोगो को संबोधित करते हुए
सिल्ली राजा पुष्पेंद्र नाथ सिंह ने कहा की बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार, हत्या की घटनाएं, मंदिरों में आगजनी तथा तोड़फोड़ की घटनाओं की वहां की सरकार से इसे तुरंत रोके।कार्यक्रम के अंत में हिंदू एकता मंच के सदस्यो ने बांग्लादेश में अस्थिरता और सत्ता परिवर्तन के बाद वहां रह रहे हिंदुओं पर लगातार हमले हो रहे हैं। हिंदू मंदिरों को तोड़ने और बहन-बेटियों के साथ दुष्कर्म की घटनाओं की निंदा की।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.