GA4-314340326 जैलेन्द्र कुमार ने श्राद्धकर्म के लिए दी मदद

जैलेन्द्र कुमार ने श्राद्धकर्म के लिए दी मदद

 

angara(ranchi) भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार ने मंगलवार को कुच्चू निवासी गुडडी देवी (50) पति स्वर्गीय गौरा बेदिया के श्राद्धकर्म के लिए सूखा राशन व नकदी सहायता स्वरूप प्रदान किया। गंभीर बीमारी के कारण पिछले दिनों गुडडी देवी का निधन हो गया था। स्वजन आर्थिक अभाव के कारण श्राद्धकर्म करने में असमर्थ थे। सहायता के लिए मृतक का पुत्र सहीराम बेदिया, भाजपा बूथ अध्यक्ष गिलू बेदिया, राजदेव महली, अर्जुन बेदिया ने जैलेन्द्र कुमार से संपर्क किया। तत्काल जैलेन्द्र ने सहायता उपलब्ध कराया। इस अवसर पर आशाराम लोहरा, व्यास महतो, राजदेव महली, अर्जुन बेदिया आदि उपस्थित थे। 


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने