GA4-314340326 खेलो सिल्ली अभियान को ले खेल महोत्सव शुरू

खेलो सिल्ली अभियान को ले खेल महोत्सव शुरू

angara (ranchi) जोन्हा के डहुवा मैदान में खेलो सिल्ली अभियान को लेकर गुरूवार को खेल महोत्सव का शुभारंभ किया गया। महोत्सव का उदघाटन सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को किक मारकर किया। सुदेश महतो ने कहा कि खिलाडियों को बड़ा प्लेटफार्म देने की यह तैयारी है। किसी भी खिलाड़ी को संसाधन की कमी नहीं होने दी जाएगी। उदघाटन मैच एफसी माथेनजरा बनाम एफसी जीदू के बीच खेला गया जिसमें एफसी माथेनजरा 1-0 से विजय हुई। खेलो सिल्ली में बालक फुटबॉल में 24 टीम, बालिका फुटबॉल में 8 टीम, बालक वॉलीबॉल 12 टीम, महिला कबड्डी 6 टीम सहित 305 एथलेटिक्स ने खेल महोत्सव में अपना पंजीयन कराया। मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य राजेंद्र शाही मुंडा थे। आयोजन को सफल् बनाने में पंसस दिलीप बेदिया, प्रखंड अध्यक्ष शंकर मुंडा, जगमोहन बेदिया, ग्राम प्रधान राजेंद्र उरांव, विषम शाही मुंडा, वार्ड सदस्य सूरज साहू, खेल संयोजक अमर सिंह मुंडा, कपिल लोहरा, विनेश बेदिया, पंकज कुमार गुप्ता, बलराम मुंडा, राजू महली, विकास महली, सीताराम साहू, शंकर बेदिया, बब्लू अंसारी आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने