GA4-314340326 खिजरी की जनता त्रस्त, परिर्वतन का लिया निर्णय: रामकुमार पाहन

खिजरी की जनता त्रस्त, परिर्वतन का लिया निर्णय: रामकुमार पाहन

angara (ranchi)  खिजरी के पूर्व विधायक रामकुमार पाहन मंगलवार को अनगड़ा प्रखंड के राजाडेरा, पसराढीपा, सूपा व सिकिदिरी में जन चौपाल लगाकर जनसमस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले पांच सालों के दौरान समस्याएं यथावत बनी हुई है। रामकुमार पाहन ने कहा कि पांच सालों के दौरान खिजरी विस में विकास का कोई काम नही हुआ। जनता त्रस्त है। खिजरी विस में बदलाव की बयार चल रही है। जनता ने नेतृत्व परिर्वतन करने का मन बना लिया है। भाजपा जनता के इस निर्णय का नेतृत्व करने को तैयार है। इस अवसर पर जगन्नाथ महतो, लोकनाथ महतो, सन्नू महतो, दिनेश महतो, तुलसी महतो, बालेश्वर महतो, जगेश्वर महतो, दीपिका देवी, बालेश्वर महली, रामू महतो, प्रदीप साहु, रमण कुमार, सतपाल राउत  संजय करमाली आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने