GA4-314340326 नवागढ़ स्कूल में लगाया जाएगा भूमिदाता मानकी लालमोहन शाही की प्रतिमा

नवागढ़ स्कूल में लगाया जाएगा भूमिदाता मानकी लालमोहन शाही की प्रतिमा

angara(ranchi)  उत्क्रमित उच्च विद्यालय नवागढ़ में सोमवार को 8वीं के कुल 77 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। झारखंड सरकार द्वारा उन्नति का पहिया कार्यक्रम के तहत साइकिल का वितरण मुख्य अतिथि खिजरी विधायक राजेश कच्छप, जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा ने किया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य हरेकृष्ण चौधरी व संचालन दिलीप मिर्धा ने की। राजेश कच्छप ने कहा कि अथक प्रयास के बाद मवि नवागढ़ को उत्क्रमित कर उच्च विद्यालय किया गया है। उनका प्रयास होगा कि क्षेत्र में एक कालेज की स्थापना हो सके। इससे पूर्व विधायक ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर शिक्षा के विकास पर चर्चा किया। ग्रामीणों की मांग पर निर्णय हुआ कि क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगानेवाले व स्कूल के लिए भूमि दान देनेवाले मानकी लालमोहन शाही का प्रतिमा स्कूल परिसर में लगाया जाएगा। विधायक ने चहारदीवारी निर्माण, पेयजल समस्या का समाधान, अतिरिक्त कमरों व निर्माण व शिक्षकों की कमी को दूर करने का आश्वासन दिया। राजेन्द्र शाही मुण्डा ने कहा कि हाई स्कूल बनाने में नवागढ़ के लोगों की सराहनीय भूमिका रही है। बीडीओ जयपाल सोय ने कहा कि शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। प्रधानाचार्य हरेकृष्ण चौधरी ने विधायक को विधालय की विभिन्न् समस्याओं से अवगत कराया। कार्यक्रम में प्रमुख दीपा उरांव, जिप सदस्य अनुराधा मुंडा, पंसस फाल्गुनी शाही, विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र मुंडा, बीईईओ विमलकांत झा, मुखिया भुनेश्वर बेदिया ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर बीपीओ पंकज तिर्की, संतोष कुमार, अरविंद गुप्ता, मानकी कामख्या नारायण शाही मुंडा, शिवदास गोस्वामी, रामसाय मुंडा, शिक्षक शैलेश कुमार सिंह, दीपक मुंडा, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष मनरतन लोहरा, गौतम करमाली, संजय बेदिया, अजय उरांव, जगदीश भोगता, संतोष बेदिया, अशोक बेदिया, अजय करमाली, शनिचरवा बेदिया सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने