GA4-314340326 breaking/ ठनका गिरने से बकरी चरा रहे छात्र व दो मवेशी की मौत

breaking/ ठनका गिरने से बकरी चरा रहे छात्र व दो मवेशी की मौत

मृतक सत्येन्द्र महतो
angara(ranchi) सिकिदिरी थाना क्षेत्र के चाड़ू पंचायत के उपर नगड़ू में शनिवार की दोपहर साढ़े तीन बजे के समीप वज्रपात की चपेट में आने से सत्येन्द्र कुमार महतो(21) की मौत हो गई। सत्येन्द्र उपर नगड़ू निवासी बुधराम महतो का इकलौता पुत्र था। सत्येन्द्र आरटीसी कालेज ओरमांझी के बीए पार्ट टू का छात्र था। घटना के समय वह अपने घर के पीछ़े बकरी चरा रहा था। इसी वक्त उसके उपर ठनका आ गिरा। वह गंभीर रूप से झु़लस गया। तत्काल स्वजन इलाज के लिए अस्पताल ले गये। रास्ते में ही सत्येन्द्र ने दम तोड़ दिया। 

कंचन महतो की मृत मवेशी
इधर ठीक इसी समय चाड़ू पंचायत के ही भुसूर पेट्रोल पंप के पास वज्रपात की चपेट में आने से किसान कंचन महतो के दो मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मवेशी एक पेड़ से बंधा हुआ था। उसी वक्त पेड़ के उपर ठनका आ गिरा। घटना की जानकारी मिलते ही पंसस अनिल कुमार महतो दोनों घटनास्थल पर पहुंचे। ओरमांझी अंचल पदाधिकारी से बात कर सत्येन्द्र महतो के पिता व दोनों मवेशियों का मुआवजा देने की मांग की है। मवेशी का पोस्टमार्टम कर दफना दिया गया। वही सत्येन्द्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया है। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने