angara(ranchi) कैंब्रिज इंस्टिट्यूट आफ टेक्नोलोजी (सीआईटी) में शुक्रवार को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन आनलाइन मोड में हुआ। कार्यशाला के
मुख्य वक्ता बीआईटी मेसरा के रिमोट सेंसिंग विभाग के प्रो. एपी कृष्णा थे। संचालन एमबीए विभागध्यक्ष डा. शालिनी सिंह ने किया।
कृष्णा ने बताया कि पिछले वर्ष चंद्रयान 3 की सफलता ने भारत को अंतरिक्ष पावर के रूप में स्थापित किया है। कहा की शोध के लिए अंतरिक्ष विज्ञान असीमिति है। बताया की जिस लैंडिंग साइट पर चंद्रयान-3 उतरा था, उसे शिव शक्ति प्वाइंट के नाम से जाना जाता है, जो अंतरिक्ष विज्ञान और अन्वेषण में भारत के महत्वपूर्ण योगदान को दर्शाता है। कार्यशाला में
प्राचार्य डा. एल रंगनाथन ने भी अपने विचार रखे। मौके पर प्राचार्य ने विद्यार्थियों (मैकेनिकल ब्रांच) के लिए अंतरिक्ष विज्ञान पर आधारित माडल, पोस्टर मेकिंग व क्विज प्रतियोगिता आयोजन कराने का घोषणा किए। इसमें सफल प्रतिभागी को पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर डीन एकेडमिक डा. नवीन सिन्हा, डा. रणवीर कुमार, डा. विजय शंकर सिंह, प्रो. अरशद उश्मानी, डा. अविनाश कुमार आदि शिक्षक उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.