GA4-314340326 सुदेश महतो ने किया विस के सबसे ऊंचे तिरंगे का ध्वजारोहण

सुदेश महतो ने किया विस के सबसे ऊंचे तिरंगे का ध्वजारोहण

silli(ranchi) मुरी टुंगरी पार्क में गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के पुर्व उपमुख्यमंत्री सह सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो ने आजादी की 78 वीं वर्षगांठ पर टुंगरी पार्क की पहाड़ी में 75 फीट ऊंची पोल पर  21 फिट लंबा एवं 14 फीट चौड़ा तिरंगे का ध्वजारोहण किया। समारोह में झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय राहें, कस्तूरबा बालिका विद्यालय सिल्ली, एवं  सिल्ली कॉलेज के एनसीसी कैडेटों द्वारा भव्य पैरेड का प्रदर्शन किया गया। वहीं विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 700 छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों में देशभक्ति के जज्बे को जगाया। समारोह में  पिछले दिनों अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र के सोनाहातू राहे एवं अनगड़ा में खेल कूद में सफल 39 प्रतिभागियों को को सम्मानित किया गया। संचालन सुनील सिंह एवं मनोज कुमार ने किया।

विधायक ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस एक ऐसा दिन है जो हमें स्वतंत्र और सुरक्षित महसूस कराता है। यह हमें हमारे महान नेताओं की प्रेरक यात्रा, निरंतर संघर्षशील प्रयासों और बलिदान की याद दिलाता है।काफी लंबे संघर्ष के बाद भारत को अंग्रेजों से आजादी मिली। 15 अगस्त 1947 को भारत को एक स्वतंत्र राष्ट्र घोषित किया गया। भारत की आजादी के लिए मंगल पांडे, नेताजी सुभाषचंद्र बोस और शहीद भगत सिंह समेत अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। कार्यक्रम में मंच का संचालन सुनील सिंह एवं मनोज कुमार ने की। इस मौके पर गूंज परिवार के संयोजक जयपाल सिंह जिला परिषद उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रमुख जितेंद्र बढ़ाइक, उप प्रमुख आरती देवी बीडीओ रेणु  बाला, सीओ अरूणिमा एक्का, सिल्ली थाना प्रभारी मोहित कुमार,मुरी ओपी प्रभारी कुमुद कुमार, पुर्व जिप सदस्य गौतम कृष्ण साहू, सुशील महतो, राजेंद्र शाही मुंडा, संजय सिद्धार्थ,  शिशुपाल महतो, प्रताप महतो, राजेश महली, गुहीराम  महतो, विशेश्वर महतो ,वासुदेव महतो, भोला महतो, प्रहलाद महतो, सिंधु देवी, लखी देवी, पंचमी देवी, रेवती देवी, प्रियंका देवी, सिंधु देवी समेत काफी संख्या लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने