GA4-314340326 सुदेश महतो झारखंडी युवाओं के प्रेरणास्रोत: राजेन्द्र शाही मुण्डा

सुदेश महतो झारखंडी युवाओं के प्रेरणास्रोत: राजेन्द्र शाही मुण्डा

angara(ranchi)  विश्व आदिवासी दिवस पर जोन्हा में 5 किमी का मैराथन दौड़ पतियोगिता का आयोजन हुआ। इसका आयोजन यूथ आजसू ने किया। मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य राजेंद्र शाही मुंडा थे। राजेन्द्र शाही मुण्डा ने कहा सुदेश महतो युवाओं के  प्रेरणास्त्रोत है। आज पूरी दुनिया में विश्व आदिवासी दिवस मनाया जा रहा है। इससे आदिवासी समाज अपने आप में गर्व महसूस करती है। पूरी दुनिया ने माना कि आदिवासी ही प्रकृति के असली संरक्षक है और उन्ही के प्रयास से आज भी पर्यावरण सुरक्षित है। आदिवासी युवाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की जरूरत है ताकि आदिवासी समुदाय भी खुद को और बेहतर स्थापित कर सकें। आज कला, संस्कृति, खेल, शिक्षा, नौकरी हर क्षेत्र में आदिवासियों ने अपने हुनर का लोहा मनवाया है। 

बालक वर्ग में बालेश्वर बेदिया व बालिका वर्ग में लक्ष्मी कुमारी बनी विजेता
मैराथन दौड़(बालक) का विजेता बालेश्वर बेदिया, दूसरे स्थान पर ऋतिक महतो व तृतीय स्थान पर बंशीधर बेदिया व अर्जुन बेदिया रहे। बालिका वर्ग की विजेता लक्ष्मी कुमारी, द्वीतिय शंकरी कुमारी व तृतीय फूलमनी कुमारी रही। संचालन अमर सिंह मुंडा ने किया।

इनकी रही उपस्थिति

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजू महली, जोन्हा प्रक्षेत्र अध्यक्ष शंकर मुंडा, मुखिया सुमित्रा देवी, विजय उरांव, सिद्धू कान्हू क्लब के अध्यक्ष दीनदयाल बेदिया, श्याम सुंदर बेदिया, मोहन महतो, विरेंद्र सिंह मुंडा, छुटूलाल बेदिया, राहुल महली, विक्रम ठाकुर, पंकज कुमार गुप्ता आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने