GA4-314340326 मेधा प्रतिभा सम्मान: सुदेश ने किया 2934 छात्र-छात्राओं सम्मानित

मेधा प्रतिभा सम्मान: सुदेश ने किया 2934 छात्र-छात्राओं सम्मानित

टापर को सम्मानित करते सुदेश 
silli(ranchi) सिल्ली अंबेडकर पार्क के समीप गुरुवार को गूंज परिवार के तत्वाधान में मेधा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें वर्ष 2024 के मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में सफलता का परचम लहराने वाले सिल्ली प्रखंड के 2934 छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक सुदेश महतो, रांची विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुकुंद चंद्र मेहता, जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, उप प्रमुख आरती देवी, बीडीओ रेणु बाला थी।

 प्रखंड टापर आरटीसी स्कूल के मुस्कान पांडे व रोहित महतो को मिला टैबलेट 

सिल्ली प्रखंड टापर आरटीसी स्कूल के मुस्कान पांडे एवं रोहित महतो को टैबलेट देकर तथा उनके अभिभावकों को शाॅल भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं प्रखंड के सभी विद्यालयों मे मैट्रिक एवं इंटर के टॉपर को उत्कृष्ट प्रमाण पत्र, स्मार्ट वॉच, स्कूल बैग एवं उनके अभिभावकों को शाॅल देकर सम्मानित किया गया। समारोह में छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सुदेश कुमार महतो ने कहा कि आप सभी ने 10वीं  एवं 12वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। आप ने जीवन के महत्वपूर्ण पड़ाव को सफलतापूर्वक पार किया है। आगे और आत्मविश्वास एवं मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर निरंतर बढ़ते रहें। सफलता आपको अवश्य मिलेगी।उन्होंने कहा कि" पढ़ेगा सिल्ली, बढ़ेगा सिल्ली" अभियान के तहत विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क स्टूडेंट एक्सप्रेस बस सेवा, निःशुल्क उड़ान कोचिंग, स्मार्ट क्लास, वी आर लैब आदि की शुरुआत की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों द्वारा शहर के बच्चों की तुलना में अपने आप को खड़ा करना एक चुनौती है। हमारे ग्रामीण परिवेश के छात्रों ने इन चुनौतीयों को स्वीकार कर एक उदाहरण पेश किया है। तमाम बाधाओं के बावजूद क्षेत्र के होनहार विद्यार्थियों ने कामयाबी की नई कहानी लिखी है इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। लेकिन हमें यही नहीं रुकना है।

"पढ़ेगा सिल्ली बढ़ेगा सिल्ली" पड़ाव नही चुनौती: सुदेश महतो
यह महज एक पड़ाव है हमें "पढ़ेगा सिल्ली बढ़ेगा सिल्ली" के शिक्षा के महा अभियान को और आगे ले जाना है। बेहतर कल को आकार देने के लिए छात्रों की भूमिका अहम है ‌‌‌। यहां के छात्रों में अपार क्षमता है। उनमें हर दिन नया सीखने आगे बढ़ाने और समाज के हालात बदलने के ललक है। वहीं उन्होंने कहा कि अपने मुकाम को पाने के लिए आप नए नजरिए से सोचे तथा नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़े जहां जरूरत होगी वहां मैं खड़ा हूं। आप सभी कुछ ऐसा करें जो आपके लिए, आपके परिवार तथा समुदाय में परिवर्तन की नई पहल बने। ध्यान रखें कि आप अपने छोटे और प्रभावशाली कदमों के साथ समाज में बदलाव की नींव रख सकते हैं। विधायक ने उपस्थित छात्र छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में  सिल्ली में किए जा रहे वर्तमान में किए गए कार्यों एवं भविष्य के तैयारी की जानकारी दी। समारोह को बीडीओ रेणु बाला, पुर्व शिक्षक धीरेंद्र नाथ महतो ने भी सम्बोधित किया। 

इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम का संचालन गूंज के अध्यक्ष सुनील सिंह एवं बीपीओ मनोज कुमार ने किया। कार्यक्रम में कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं एवं रिया पाठक ने सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति दी। मौके पर गूंज के संयोजक जयपाल सिंह, पुर्व जिप उपाध्यक्ष चित्तरंजन महतो, संजय सिद्धार्थ,  बुद्धिजीवी मंच के विजय चंद्र महतो, नरोत्तम गोरांई, विजय मंडल, मुखिया लाल सिंह मुंडा, अधीर महतो, शिव शंकर प्रसाद, सीआरपी शुभाशीष दास, विंध्याचल राय, रूबी देव, अजय महतो, अशोक महतो, दिलीप महतो,  सभी विद्यालय के शिक्षक, आजसू पार्टी के क्षेत्रीय प्रभारी, ग्राम प्रभारी, कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने