sonahatu(ranchi) सोनाहातू थाना क्षेत्र के जिंतू पंचायत के बारसालडीह गांव के सड़क किनारे स्थित एक कुएं से पुलिस ने 34 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया है।
शव की पहचान बुंडू थाना क्षेत्र के पारमडीह गांव निवासी पुष्कर मुंडा के रूप में की गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि
पुष्कर मुंडा मंगलवार की शाम ससुराल सोनाहातू थाना क्षेत्र के पुंड़दाग गांव जाने की बात कहकर घर से निकला था। ग्रामीणों ने गुरुवार की सुबह सोनाहातू थाना पुलिस को कुंए में शव होने की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी चंदन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और शव को अपने कब्जे कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स रांची भेज दिया। इधर सोनाहातू पुलिस ने मृतक की पहचान होने पर परिजनों को जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। शव की आंख और गला में चोट का निशान देखकर परिजनों का कहना है कि किसी ने हत्या कर शव को कुएं में डाल दिया है। पुलिस पुरे बिन्दुओं पर जांच पड़ताल में जुटी है।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.