GA4-314340326 कोरपोरेट भारत छोड़ो का नारा गूंजा

कोरपोरेट भारत छोड़ो का नारा गूंजा

sonahatu(ranchi) अंग्रेज भारत छोड़ो आंदोलन माह के अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चा के देशव्यापी आहवान के तहत राहे एवं सोनाहातू में कॉरपोरेट भारत छोड़ो सह विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो ने कहा 9 अगस्त भारत छोड़ो आन्दोलन के एतिहासिक दिन पर देश भर में कॉरपोरेट भारत छोड़ो सह विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया एवं कृषि,जल, जंगल, जमीन, खनिज संपदा पर कारपोरेट कब्जा के खिलाफ संघर्ष का शपथ लिया गया एवं भारत छोड़ो आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि दिया गया। इस अवसर पर राज्य कौंसिल सदस्य निलकांत सिंह मुंडा, जिला किसान कौंसिल सदस्य घुरन पातर, अंचल कौंसिल सदस्य जगन्नाथ मुंडा, किसान नेता सोमा मुंडा, कनक मुंडा आदि मौजूद थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने