GA4-314340326 मैराथन दौड़ का चैंपियन बना दीपिका व त्रिलोचन

मैराथन दौड़ का चैंपियन बना दीपिका व त्रिलोचन

rahe(ranchi) गूंज परिवार के तत्वाधान में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर और राहे प्रखंड में युवक-युवतियो  के बीच मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। भगत सिंह चौक गोमदा से लेकर कापीडीह स्कूल तक 6 किलोमीटर का मैराथन दौड़ का आयोजन हुआ। आजसू प्रखंड अध्यक्ष रंग बहादुर महतो, महिला प्रखंड अध्यक्ष मीरा महतो, वीरेंद्र महतो, हलधर पांडेय, संतोष हजाम, संजय मुंडा ने संयुक्त रूप से झंडा दिखा क धावकों को रवाना किया। मैराथन दौड़ में युवती वर्ग से प्रथम स्थान दीपिका कुमारी, द्वितीय स्थान मोनिका कुमारी ,और तृतीय स्थान फूल कुमारी को मिला। तीनों झारखंड आवासीय विद्यालय के छात्राएं है। युवक वर्ग से दोकाद गांव से त्रिलोचन महतो ने प्रथम स्थान, शिशुपाल मुंडा द्वितीय तथा पप्पू कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी को विधायक सुदेश महतो 15 अगस्त को पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने