GA4-314340326 कैंब्रिज ग्रुप के संस्थापक डा. बहादुर सिंह की 10वीं पुण्यतिथि मनाया

कैंब्रिज ग्रुप के संस्थापक डा. बहादुर सिंह की 10वीं पुण्यतिथि मनाया

angara(ranchi) कैंब्रिज ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष व प्रख्यात शिक्षाविद डा. बहादुर सिंह की मंगलवार को 10वीं पुण्यतिथि केमनाया गया। इस मौके पर कैंब्रिज ग्रुप के सभी शिक्षण संस्थानों में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर डा. बहादुर सिंह के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। सीआईटी के प्राचार्य डा. एल रंगनाथन ने उनके जीवनी पर प्रकाश डाला। रंगनाथन ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में डा. बहादुर सिंह की कीर्ति अमर है। वाईस प्रिंसिपल प्रो. रशिका नवनीत सिंह ने कहा कि डा. बहादुर सिंह व्यक्ति नही व्यक्तित्व थे। इनके विचार आज भी प्रासंगिक बना हुआ है। कैंब्रिज पॉलिटेक्निक में प्राचार्य डा. एनके यादव, कैंब्रिज बीएड कालेज में प्राचार्य डा. रवीन्द्र कुमार, कैंब्रिज स्कूल में प्राचार्य तापस नाथ के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा हुआ। इस मौके पर ओएसडी डा. पीएस शर्मा, डा. शालिनी सिंह, डा. नवीन सिन्हा, प्रो. अरशद उशमानी, सुनीता नाथ सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने