GA4-314340326 आजाद नगर निवासी सज्जाद आलम बने आजसू बुद्धिजीवी मंच के रांची जिलाध्यक्ष

आजाद नगर निवासी सज्जाद आलम बने आजसू बुद्धिजीवी मंच के रांची जिलाध्यक्ष

सज्जाद आलम को कार्यभार सौंपते डा. मुकुंद मेहता
(ranchi)  कांटाटोली स्थित आजाद नगर निवासी सहजाद आलम को रविवार को आजसू पार्टी बुद्धिजीवी मंच का रांची जिला अध्यक्ष बनाया गया। केन्द्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के निर्देश पर इनकी नियुक्ति की गई। मंच के केन्द्रीय महासचिव डा. मुकुंद मेहता ने सहजाद आलम को आजसू कार्यालय में पदभार सौंपा। सहजाद आलम को जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर आजसू कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। बधाई देते हुए केन्द्रीय सचिव राजेन्द्र शाही मुण्डा ने कहा कि सहजाद आलम काफी पुराने व समर्पित आजसू कार्यकर्ता है। पार्टी ने इनके समर्पण भाव व संगठन के प्रति अटूट निष्ठा के कारण इन्हें जिलाध्यक्ष बनाया है। इनके जिलाध्यक्ष बनने से बुद्धिजीवी समाज में आजसू पार्टी का संगठन बढ़ेगा। आजसू बुद्धिजीवी का आवाज बनेगा। केन्द्रीय कार्यालय प्रभारी वनमाली मंडल ने बताया कि इनके मनोनयन से पार्टी संगठन को गति मिलेगी। काफी समय से सहजाद आलम लगातार क्षेत्र में संगठन को मजबूत करते आ रहे है। बधाई देनेवालों में जोन्हा अध्यक्ष शंकर मुण्डा, केन्द्रीय सदस्य वीरेन्द्र सिंह भोगता, केन्द्रीय सचिव मोहसीन खान, राजेश पाहन, संजीव सिंह उर्फ छोटू सिंह, अजीत कुमार महतो आदि शामिल है। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने