GA4-314340326 भाजपा की सरकार शपथ ग्रहण करते ही दीदीयों को 2100 रूपया प्रतिमाह देना शुरू करेगी: हेमंता विस्व सरमा

भाजपा की सरकार शपथ ग्रहण करते ही दीदीयों को 2100 रूपया प्रतिमाह देना शुरू करेगी: हेमंता विस्व सरमा

angara(ranchi) असम के सीएम हेमंता विस्व सरमा ने कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार शपथ ग्रहण करते ही सबसे पहला काम दीदीयों को 2100 रूपया प्रतिमाह देना शुरू करेगी। इसके लिए गोगा दीदी योजना की पूरी तैयारी कर ली गई है। भाजपा जो बोलती है उसे अवश्य पूरा करती है। हेमंता विस्व सरमा सोमवार को इइएफ मैदान टाटीसिलवे में आयोजित परिवर्तन सभा में बोल रहे थे। लगभग डेढ़ घंटा तक इन्होंने हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधा। राज्य सरकार की खामियों को गिनाया। कहा कि असम की भाजपा सरकार अपने दूसरे कार्यकाल का शपथ लेते ही दीदीयों को 1250 रूपया प्रतिमाह देना शुरू कर दी है। झारखंड की दीदीयों को एकमुश्त 60 हजार देने की बजाए एक हजार देकर ठगने का प्रयास किया जा रहा है। दीदीयों को एक हजार देकर करोड़ों रूपया इसके प्रचार-प्रसार में खर्च किया जा रहा है। ताकि वोट को खरीदा जा सके। हेमंत सरकार ने नौकरी देने के नाम पर युवाओं को ठगा है। गांव का गांव बेरोजगार युवाओं से भरा हुआ है। कही विकास का काम नही हुआ। इसी सरकार ने बालू से तेल निकालना वाली कहावत को चरितार्थ किया है। बालू के अभाव में गरीब अपना घर नही बना पा रहा है। पूरा प्रदेश झामुमो की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त है। ऐसी निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा कार्यकर्ता तैयार है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, राज्यसभा सदस्य सह प्रदेश भाजपा महामंत्री डा. प्रदीप वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर, एसटी मोरचा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव थे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विनय कुमार महतो उर्फ धीरज व संचालन कार्यक्रम संयोजक जैलेन्द्र कुमार ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, अनगड़ा जिप सदस्य अनुराधा मुंडा, राकेश भास्कर, राकेश प्रसाद, आरती सिंह, सुरेन्द्र महतो, लालू साहू, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा आदि उपस्थित थे।  

  ..और माहौल बना गये असम के सीएम 
परिवर्तन सभा के दौरान असम के सीएम हेमंता विस्व सरमा भाजपा के पक्ष में माहौल बना गये। सभा में खिजरी विस के विभिन्न क्षेत्रों से काफी संख्या में लोग शामिल हुए। भाजपा द्वारा बनाया गया पंडाल खचाखच भरा हुआ था। कार्यकर्ताओं में जोश दिखा। सभी ने एकजुटता प्रदर्शित करते हुए खिजरी विस में भाजपा को जिताने का संकल्प लिया। इइएफ मैदान खिजरी विस के बीचोंबीच स्थित है। इसलिए खिजरी विस के सभी क्षेत्रों से कार्यकर्ता पहुंचे। वर्षा के बावजूद लोग हेमंता विस्व सरमा को सुनने के लिए डटे रहे। कार्यक्रम प्रभारी जैलेन्द्र कुमार ने बताया कि हेमंता जी के भाषण ने कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया है। सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आये लोगों के बीच पार्टी का संदेश भेजने में हम सफल रहे। हर हाल में हम खिजरी विस सीट को जीतेंगे।  फोटो..   

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने