GA4-314340326 भाजयुमो ने किया सीएम का पुतला दहन

भाजयुमो ने किया सीएम का पुतला दहन

angara(ranchi) भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने रविवार को गोंदलीपोखर में सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। पुतला दहन से पूर्व पेट्रोल पंप से निर्मल महतो चौक तक शवयात्रा जुलूस निकाला गया। उत्पाद विभाग के सिपाही बहाली अभियान में बेरोजगार युवाओं की मौत मामले को लेकर सीएम का पुतला दहन किया गया। अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष विवेक आनंद जायसवाल व संचालन भाजयुमो अनगड़ा मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार महतो ने किया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र महतो व रणधीर चौधरी थे। विवेक आनंद जायसवाल ने बताया कि हेमंत सरकार रोजगार तो दे नही रही है। उल्टे रोजगार देने का झांसा देकर बेरोजगार युवकों को मारा जा रहा है। रामकुमार पाहन ने कहा कि उत्पाद विभाग की सिपाही बहाली में सरकार की घोर लापरवाही के कारण लगातार बेरोजगार युवकों की मौत की संख्या बढ़ रही है। इन मौतों का जिम्मेवार झारखंड सरकार है। इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यदेव मुंडा, जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुण्डा, ओरमांझी प्रमुख अनुपमा देवी, सत्यजीत सिंह, अनगड़ा मंडल अध्यक्ष सुनील महतो, नरेश साहू, प्रीतम साहू, बुधराम बेदिया, रामनाथ महतो, संजय नायक, आलोक दास, राजेंद्र महतो, अगम लाल महतो, अजय सिंह भोगता, जलेश महतो पुशनाथ मुंडा सहित अन्य शामिल हुए। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने