GA4-314340326 प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता प्रारंभ

प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता प्रारंभ

 

sonahatu(ranchi) प्रखंड के थाना मैदान में बुधवार को प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता प्रारंभ हुआ। पहले दिन अंडर 17 वर्ष के स्कूली छात्रों के बीच फुटबॉल और बॉलीबॉल मैच संपन्न हुआ। फुटबॉल मुकाबला में प्लस टू विद्यालय लांदूपडीह ने एस एस उच्च विद्यालय सोनाहातू को एक गोल से हराया। वॉलीबॉल मैच में प्लस टू विद्यालय लांदूपडीह ने हाई स्कूल जामुदाग को हराया। खेल प्रतियोगिता को संपन्न कराने में खेल शिक्षक बिंदेश्वर महतो, झरिया महतो, उमाकांत स्वांसी , इंद्रजीत बैठा, सुधीर प्रमाणिक, शंभू सिंह मुंडा, रंजीत मिंज, अनिल कुमार, प्रतिभा कुमारी, हिकिम कुमार का योगदान रहा।


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने