GA4-314340326 मछुआरों के विरोध के से सोलर प्लांट सबस्टेशन के चाहरदीवारी का निर्माण कार्य रूका

मछुआरों के विरोध के से सोलर प्लांट सबस्टेशन के चाहरदीवारी का निर्माण कार्य रूका

angara(ranchi)  गेतलसूद डैम साइड में मछुआरों ने शुक्रवार को बनने वाले सोलर पावर सबस्टेशन बनने का विरोध किया। मछुआरों ने सबस्टेशन के लिए चाहरदीवारी का काम को नहीं होने दिया। इसका नेतृत्व भोला महतो कर रहे थे। अनगड़ा बीडीओ जयपाल सोय, सीओ राजू कमल व थाना प्रभारी हीरालाल शाह के समझाने के बाद भी मछुवारे कुछ सुनने को तैयार नहीं थे। मामले की जानकारी मिलने के बाद बुंडू डीएसपी रतिभान सिंह पहुंचे। उनके समझाने पर ग्रामीण इस बात पर अड़ गए कि सांसद व विधायक की उपस्थिति में वार्ता के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा। इसके बाद डीएसपी ने मछुवारों से कहा कि सांसद और विधायक के साथ शीघ्र बैठक कर इसका हल निकालें। इसके लिए मछुवारों ने एक सप्ताह का समय लिया है। फिलहाल एक दिन पावर ग्रीड लगने वाले स्थान की केवल मिट्टी जांच की जाएगी। 

करीब ढाई एकड़ भू भाग पर सबस्टेशन बनाया जाएगा। इससे पूर्व प्रशासन ने भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात रखा था। भोला महतो ने कहा कि सोलर प्लांट लगने से करीब एक सौ मछुआरा परिवार का रोजगार छिन जाएगा। सभी के समक्ष भुखमरी की नौबत आ जाएगी। मालूम हो कि गेतलसूद डैम में पानी के उपर कुल 172 हेक्टेयर जलभाग पर सोलर पैनल लगाया जाना है। 400 करोड़ की लागत से कुल 100 मेगावाट क्षमता वाले इस प्लांट को सेकी बनवा रही है। जिसका काम एलएंडटी कंपनी के द्वारा कराया जाएगा। मौके पर मनेश्वर नायक, सचिन नायक, चामू नायक, विजय मुंडा, सावन नायक, छबिया नायक, रामू नायक, सूरज नायक, बाबूराम महतो, रोगन मुंडा, सुजीत बैठा, वीर सिंह नायक आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने