GA4-314340326 मुंबई में पुस्तक लोकार्पण व दीक्षांत समारोह में शामिल हुए झारखंड से डॉ राजाराम महतो

मुंबई में पुस्तक लोकार्पण व दीक्षांत समारोह में शामिल हुए झारखंड से डॉ राजाराम महतो

 silli(ranchi) मुंबई रीगल इंटरनेशनल फब होटल ऑफ साकिनका साकी नाका में आयोजित पुस्तक लोकार्पण व दीक्षांत समारोह  में झारखंड से संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार सलाहकार समिति राष्ट्रीय पुस्तकालय सदस्य डॉ राजाराम महतो, पत्रकार व समाज सेवी डा. तारकेश्वर महतो व अन्य वशिष्ठ अतिथि शामिल हुए। समारोह में प्रो. अनिल कुमार के द्वारा लिखी गई नियोक्ता कर्मचारी संतुलन अपेक्षाओं की जांच संबंधित पुस्तक का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर डॉ राजाराम महतो ने कहा कि साहित्यकारों ने हमेशा अपनी लेखनी के द्वारा हमारे देश को नयी दिशा दी है। हम सभी प्रो अनिल कुमार के लिए प्रेरणादायक है। साहित्य ने हमेशा हमारे चिंतन को संवारा है। इसके अलावा एरिजोना ग्लोबल यूनिवर्सिटी के द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में मुंबई, दिल्ली, जम्मू, हरियाणा, कोलकाता, चेन्नई, रांची, पटना, महाराष्ट्र समेत कई शहरों के विद्यार्थी शामिल हुए। 

मानविकी, प्रबंधन, कानून, कृषि, चिकित्सा और स्वास्थ्य विज्ञान के छात्रों को दिया गया डिग्री

दीक्षांत समारोह के दौरान विज्ञान और मानविकी, प्रबंधन, कानून, कृषि, चिकित्सा और स्वास्थ्य विज्ञान सहित विभिन्न विषयों के लिए सैकड़ो छात्रों को डिग्री प्रदान की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ केशरी लाल वर्मा, आईएएस डा विजय एन सूर्यवंशी, आबकारी आयुक्त महाराष्ट्र सरकार, डा दिनेश कांबले पूर्व रजिस्टर मुंबई विश्वविद्यालय, डॉ अशोक येंडे पूर्व प्रमुख विधि विभाग मुंबई विश्वविद्यालय, धैर्यशील जोधव अतिरिक्त आयुक्त केडीएमसी, अंजेल मवेना तिर्की, अभिनेता युवा आईकॉन डॉ प्रदीप भारद्वाज सीईओ सिक्स सिग्मा, सेबेशन मेंडेस कुलपति यूरो एशियाई विश्वविद्यालय, डॉ एच ई एम एन  सरदार निर्देशक पर्यटक बोर्ड श्रीलंका,मंडाजी नरसिम्हे चार्य प्रसिद्ध  अन्वेषक वैज्ञानिक, डॉ रोशन पालेवार ग्लोबल साइंटिस्ट फार्मा ग्लोबल लीडर ग्रुप सीईओ के शाहुल हमीद व्यापार आयुक्त भारत अफ्रीका व्यापार परिषद, समेत कई गण मान्य लोग उपस्थित हुए। 

एरिजोना ग्लोबल यूनिवर्सिटी का बेहतर प्रयास

इस मौके पर कुलपति डॉ केशरी लाल वर्मा ने कहा कि छात्रों के लिए अग्रणी एरिजोना ग्लोबल यूनिवर्सिटी संस्थानों में से एक रूप में खुद को सफलतापूर्वक स्थापित किया है। तेजी से बदलते तकनीकी रुझानों और दिन की मांगों के साथ तालमेल रखते हुए, संस्थान ने अपेक्षाकृत कम समय में उत्कृष्टता प्राप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति की है। समारोह का संचालन स्वेता तथा आइना ने की। इस मौके पर रांची भोला स्टेशनल ट्रस्ट के निर्देशक व वर्तमान में कई यूजीसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं प्रो अनिल कुमार, डा अशोक कुमार, डॉ शेखर, डॉ नीतीश कुमार, डॉ प्रतिभा पाण्डेय, डॉ अखतरी बेगम, डॉ अमर कुमार, डॉ जीएस सिंह, डॉ गजेंद्र कुमार, डॉ मो अफरोज, डॉ अमित कुमार श्रीवास्तव, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ रितीश रंजन, डॉ आरती कश्यप, डॉ अमित प्रकाश समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने