GA4-314340326 रांची में पहली बार 10 लाख रूपया इनामी फुटबाल टुर्नामेट 21 सितंबर से

रांची में पहली बार 10 लाख रूपया इनामी फुटबाल टुर्नामेट 21 सितंबर से

 

angara(ranchi) रांची में पहली बार 10 लाख रूपया इनामी 19वीं चैंपियंस ट्राफी फुटबाल टुर्नामेंट 21 सितंबर से शुरू हो रहा है। फाइनल मैच 29 सितंबर को खेला जाएगा। सभी मैच गेतलसूद स्कूल मैदान में खेला जाएगा। प्रतिदिन दो मैच होगा। उक्त निर्णय गुरूवार को टुर्नामेंट आयोजन समिति राजेन्द्र यूनाइटेड के सदस्यों की हुई बैठक में लिया गया। अध्यक्षता राजेन्द्र शाही मुडा ने की। टुर्नामेंट के सफल संचालन के लिए कमिटि का गठन किया गया। 

वरिष्ठ आइएएस अधिकारी केके सोन लगातार 16वीं बार बने टुर्नामेंट के मुख्य संरक्षक

वरिष्ठ आइएएस अधिकारी केके सोन लगातार 16वीं बार टुर्नामेंट के मुख्य संरक्षक बनाये गये। पूरी कमिटि इस प्रकार है। अध्यक्ष राजेन्द्र शाही मुण्डा, महाप्रबंधक सागर साहू, सीइओ जैलेन्द्र कुमार, सचिव अनिल कुमार चौधरी, प्रबंधक संतोष कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष राजन महतो, प्रवक्ता शिवदास गोस्वामी, कार्यालय प्रभारी शंकर बैठा, संरक्षक डा. प्रदीप वर्मा, नवनीत सिंह, कांके प्रमुख सोमनाथ मुण्डा, पन्नालाल बर्डमैन, रामानंद बेदिया, विवेक गुप्ता, कुलदीप सिंह, प्रणय वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष पारसनाथ भोगता, संजय नायक, रामपोदो महतो, उमेश गुप्ता, भुवनेश्वर बेदिया, जाकिर खान, भोला महतो, राजेश लोहरा, सौरव कुमार महतो, उपाध्यक्ष रामसाय मुण्डा, कामेश्वर महतो, प्रकाश यादव, सुरेश कुमार महतो, राजेश ठाकुर, बिगेश्वर महतो, वीरेन्द्र सिंह भोगता, सुनील बांडो, विपिन मुण्डा, संयुक्त सचिव अजय उरांव, गौरीशंकर मुण्डा, अमित महतो, विक्की टाइगर, धर्मवीर नायक, नारायण महतो, अनंत चौधरी, राज बैठा, मुकेश लोहरा, जीतून महतो, भीम महतो को बनाया गया।       

विजेता को मिलेगा 5 लाख रूपया नकद

कुल दस लाख रूपया का इनाम टुर्नामेंट में रखा गया है। चैंपियन टीम को पांच लाख, उपविजेता टीम को तीन लाख नकद सहित तीसरे व चौथे स्थान पर रही टीम को चालीस-चालीस हजार रूपये नकद दी जाएगी। इंट्री की अंतिम तिथि 10 सितंबर है। इंट्री फीस चालीस हजार रूपया है। प्लेयर आफ टुर्नामेंट को एलइडी टीवी अभिषेक वस्त्रालय गोंदलीपोखर की ओर से दिया जाएगा। प्रत्येक मैच के प्लेयर आफ मैच को नकद पुरस्कार दो हजार रूपया दिया जाएगा। टीमों को गेतलसूद रेस्ट हाउस में ठहराया जाएगा। विशेष जानकारी के लिए आयोजन समिति के सचिव अनिल कुमार चौधरी के मोबाइल नंबर 9431326982 व 9905758173 पर संपर्क किया जा सकता है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने