GA4-314340326 एक किशोरी व दो महिला सहित चार की मौत

एक किशोरी व दो महिला सहित चार की मौत

angara(ranchi) अनगड़ा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में हुई अलग अलग घटना में एक किशोरी, दो महिला सहित चार की मौत हो गई। हेसल खीराटोली में गुरुवार की दोपहर में बिजली करंट की चपेट में आने से सबीना केशरिया (51) की मौत हो गई। बताया गया कि महिला अपने पालतू सुअरों को चारा देने शेड में गयी थी। इसी दौरान करंट के संपर्क में आने से उसकी मौत हो गई। दूसरी घटना पहाड़सिंह बिरहोर टोली में हुआ। यहां पर बिनोद बिरहोर की पुत्री शिवानी कुमारी (15 वर्ष) ने बुधवार की रात में अपने घर में फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली। सुबह में शिवानी ने जब अपने कमरे का दरवाजा नही खोला तो परिजनों ने धक्का देकर दरवाजा खोला। अंदर शिवानी फांसी पर लटकी थी। परिजनों ने बताया कि बीमारी से तंग आकर उसने आत्महत्या की है। पिछले कुछ समय से शिवानी को सिर में चक्कर आता था। इसका स्वजनों ने काफी इलाज कराया लेकिन ठीक नही हो रही थी। इसी से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या की। तीसरी घटना मुरी-रांची रेल लाइन में पैका घोड़लतवा के पास गुरूवार की सुबह में हुआ। मानसिक रोगी जितेन्द्र पासवान ने ट्रेन से कूदकर अपनी जान दे दी। जितेन्द्र नालंदा बिहार का रहनेवाला था। वह ट्रेन में सवार होकर रांची आ रहा था। चौथा घटना गंगाघाट स्टेशन के समीप हुआ। यहां पर ट्रेन से कटकर एक अज्ञात महिला की मौत हो गई। महिला की उम्र 45 वर्ष बताया जा रहा है। अनगड़ा थाना प्रभारी हीरालाल साह ने बताया कि इन मामलों में यूडी केस दर्ज किया गया है। सभी शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया है।  

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने