GA4-314340326 पारंपरिक नृत्य प्रतियोगिता का विजेता बना खक्सीटोली

पारंपरिक नृत्य प्रतियोगिता का विजेता बना खक्सीटोली

 angara(ranchi)  विवेकानंद सेवा केन्द्र बरवाटोली के द्वारा मंगलवार को बरवाटोली मैदान में करम पर्व को लेकर नृत्य प्रतियोगिता आयोजित हुआ। इसमें आसपास के गांव से 7 खोरहा टीमें पारंपरिक वाद्य यंत्रो के साथ शामिल हुआ। अखाड़ा का उदघाटन जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा व पंचायती राज निदेशक निशा उरांव किया। पूजा चमरू पाहन ने किया। मुख्य अतिथि खिजरी विधायक राजेश कच्छप थे। प्रथम पुरस्कार खक्सीटोली को नकद 3500 रूपया, द्वीतिय पुरस्कार हुंडरूजारा क नगाड़ा व तृतीय पुरस्कार बंधुवाडीह एक ढोल पुरस्कार स्वरूप दिया गय।

विधायक राजेश कच्छप ने कहा की अपनी सांस्कृतिक बचाने के लिए आयोजन समिति द्वारा किया जा रहा यह प्रयास सराहनीय है। पारंपरिक वाद्य यंत्रो के साथ प्रतियोगिता बेहतर प्रयास है। हमें अपनी मूल धर्म संस्कृति को संरक्षित रखने की जरूरत है। अतिथि के रूप में झामुमो के सिल्ली विस प्रभारी रामानंद बेदिया, नवागढ़ मुखिया भुवनेश्वर बेदिया, कुच्चू मुखिया सहदेव बेदिया थे। इस अवसर पर अध्यक्ष कमल बेदिया, सचिव संतोष बेदिया, कोषाध्यक्ष परमेश्वर महतो, प्रदीप महतो, सोमरा बेदिया, नरेन बेदिया, रोहित शाही, जगदीश भोगता, महावीर बेदिया, गीता देवी, विडंबर बेदिया, दीपेन्द्र बेदिया आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने