GA4-314340326 उषा मार्टिन विश्वविद्यालय में जलवायु स्मार्ट कृषि पर व्याख्यानमाला

उषा मार्टिन विश्वविद्यालय में जलवायु स्मार्ट कृषि पर व्याख्यानमाला

angara(ranchi)  उषा मार्टिन विश्वविद्यालय में मंगलवार को जलवायु स्मार्ट कृषि पर व्याख्यान हुआ। मुख्य अतिथि विशेषज्ञ डा. मनीष कुमार थे। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति, रजिस्ट्रार, एग्रीकल्चर और मास कम्युनिकेशन विभाग के फैकल्टी सदस्य और छात्र भी उपस्थित थे। कुलपति ने मुख्य अतिथि को शाल व बुके देकर सम्मनित किया। इस व्याख्यान का उद्देश्य सतत विकास के प्रति जागरूकता फैलाना और खेती में नई तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देना था। डा. मनीष कुमार ने जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और खेती में नवीनीकरण की जरूरत पर प्रकाश डाला। उन्होंने सस्टेनेबल एग्रीकल्चर प्रैक्टिसेज और आधुनिक तकनीकों के समावेश के महत्व पर जोर दिया, जिससे किसानों को बेहतर परिणाम मिल सकें और पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव पड़े। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने