GA4-314340326 अपनी संस्कृति, भाषा और रीति रिवाजों को संरक्षित रखे मुंडा समाज: अर्जुन मुंडा

अपनी संस्कृति, भाषा और रीति रिवाजों को संरक्षित रखे मुंडा समाज: अर्जुन मुंडा

angara(ranchi) भारत मुंडा समाज का रविवार को उषा मार्टिन सभागार अनगड़ा में करम मिलन समारोह सह संगोष्ठी आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि मुंडा समाज को अपनी संस्कृति, भाषा और रीति रिवाजों को संरक्षित रखने की आवश्यकता है। मुंडा समाज संस्कृति का संवाहक है। उन्होंने कहा कि हमें अपने समाज में शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। किसी भी हालत में बच्चों को शिक्षा दे। राज्य में केंद्र सरकार 90 एकलव्य स्कूल खोले जा रहे है। कहा कि समाज के लोग सरकारी योजनाओं का लाभ अवश्य लें। आयुष्मान योजना से लेकर अन्य विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़े। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह मुंडा, उपाध्यक्ष सत्यदेव मुंडा, रिझुवा मुंडा, मुन्ना मुंडा, राजेश पाहन, रुपलक्ष्मी सिंह मुंडा आदि ने भी संबोधित किया। संचालन रौशन लाल मुंडा ने किया। मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृष्णा मुंडा, अनुराधा मुंडा, भीम सिंह मुंडा, दूर्गा पाहन, सारथी देवी, अनीता गाड़ी, सोहन मुंडा, रामसाय मुंडा, मोतीराम मुंडा, हरदयाल मुंडा, पुशनाथ मुंडा, सत्येंद्र मुंडा, पुष्कर पाहन, डोली मुंडा, आशा कच्छप, भोर सिंह मुंडा, शांति मुंडा, अनीता देवी, सीमा देवी, राजेन्द्र मुंडा, तनीजर मुंडा आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने