GA4-314340326 पंच परगनिया लोकगीत कार्यक्रम का आयोजन

पंच परगनिया लोकगीत कार्यक्रम का आयोजन

silli(ranchi) पांच परगनिया समिति गोड़ाडीह ब्राह्मणी की ओर से मंगलवार को गोड़ाडीह ब्राह्मणी बाजार टांड में  पंच परगनिया लोकगीत कार्यक्रम  का आयोजन किया गया। आयोजन में  सुकराम बेदिया, कजरू घटवार, उषा बेदिया, नंदलाल महतो, पुस्तम महतो, अजीत बेदिया, पूसू बेदिया, फेकन राम महतो, डहरू महतो, धीरेन महतो, दिनेश महतो, शिशुपाल महतो, समसुद्दीन महतो समेत दर्जनों  कलाकरों ने झूमर नृत्य, भदुरिया, कुरमाली लोकगीत समेत कई लोकगीतों की प्रस्तुति की।

कार्यक्रम में पूर्व मुखिया डबलू माहली, श्रीधर महतो, बेनी सिंह नायक, मलिंद्र घटवार ,भूदेव महतो, लालामोहन महतो समेत आसपास के दर्जनों गांवों के सैकड़ों लोग मौजूद थे

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने