GA4-314340326 बदलाव संकल्प सभा को ले चलाया जनसंपर्क अभियान

बदलाव संकल्प सभा को ले चलाया जनसंपर्क अभियान

angara(ranchi) 17 सितंबर को अनगड़ा मैदान में होनेवाली बदलाव संकल्प सभा को लेकर गुरूवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा(जेएलकेएम) के कार्यकर्ताओं ने गेतलसूद के जराटोली गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया। जेएलकेएम के केन्द्रीय अध्यक्ष जयराम महतो सभा को संबोधित करेंगे। संचालन प्रीतम महतो ने किया। ग्रामीणों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में संकल्प सभा में शामिल होने का आहवान किया। जनसंपर्क अभियान में केन्द्रीय संगठन मंत्री फलीन्द्र करमाली, सुमित कुमार महतो, विमल महतो, हेमंत महतो, बड़ाम मुखिया कृष्णा लोहरा, महेन्द्र महतो, जय मेहता, सुरेन्द्र महतो, संतोष महतो, चन्द्रमोहन महतो, विक्रम महतो, जानकी देवी, दशमी देवी, शिवचरण महतो आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने