GA4-314340326 ताड़ित चालक: किसने किया घोषणा कौन करेगा इंस्टाल

ताड़ित चालक: किसने किया घोषणा कौन करेगा इंस्टाल

ताड़ित चालक लगाने की घोषणा करते जैलेन्द्र कुमार
angara(ranchi)  राज्यसभा सदस्य प्रो. आदित्य प्रसाद साहू बुधवार को सिकिदिरी थाना क्षेत्र के वज्रपात प्रभावित गांव नगड़ू के ग्रामीणों से मिले। 24 अगस्त को वज्रपात की चपेट में आने से छात्र सत्येन्द्र महतो की मौत हो गई थी। इस गांव में पिछले एक दशक में वज्रपात की चपेट में आने से छह लोगों सहित सैकड़ों की संख्या में मवेशी की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों की मांग पर राज्यसभा सदस्य प्रो. आदित्य साहू ने गांव में उच्च कोटि का ताड़ित चालक लगाने की घोषणा किये। बोले की विस चुनाव के बाद गांव में ताड़ित चालक लगा दिया जाएगा। साथ ही ग्रामीणों से राजनीतिक रूप से एकजुट रहने का आहवान किया। इसी बीच बैठक में उपस्थित भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार ने तत्काल दो ताड़ित चालक लगाने का आश्वासन दिया। जैलेन्द्र कुमार ने बताया कि दो दिनों के अंदर गांव में दो ताड़ित चालक को इंस्टाल कर दिया जाएगा। बाद में राज्यसभा सदस्य मृतक सत्येन्द्र महतो के स्वजनों से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर खिजरी के पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, जिप सदस्य अनुराधा मुंडा, अमरनाथ चौधरी, मानकी राजेन्द्र शाही, शिबू महतो, मनीष महतो, शंकर महतो, गणेश महतो, रामसाय मुंडा, बिगेश्वर महतो, अमृत महतो, संजय नायक आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने