GA4-314340326 गेतलसूद में हुआ बूथ प्रभारियों का पुर्नगठन

गेतलसूद में हुआ बूथ प्रभारियों का पुर्नगठन

angara(ranchi)  भाजपा अनगड़ा मंडल के गेतलसूद शक्तिकेंद्र (पंचायत) में सोमवार को बूथ प्रभारी का पुर्नगठन किया गया। बैठक गेतलसूद में हुई। अध्यक्षता गेतलसूद शक्ति केन्द्र प्रभारी कामेश्वर महतो ने की। गौरीशंकर मुण्डा को शक्ति केन्द्र का संयोजक बनाया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार थे। बूथ नं. 136 का प्रभारी अमित चौधरी, बूथ नंबर 137 का प्रभारी गणेश लोहरा, बूथ नंबर 138 का सदन सिंह, बूथ नंबर 139 का राजीव सिंह व बूथ नंबर 140 का वीरेन्द्र यादव को बनाया गया। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि हमें हर हाल में अपना अपना बूथ केा जीतना है। झारखंड की जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का एकमात्र विकल्प भाजपा को सभी बूथों में लीड करना है। इसके लिए कार्यकर्ता युद्धस्तर की तैयारी में लग जाए। बैठक में मुख्य रूप से सिकिदिरी मंडल अध्यक्ष सोहरैया बेदिया, महामंत्री पंचम भोगता, बिगेश्वर महतो, शंकर महतो आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने