GA4-314340326 नवागढ़ को लिया स्वच्छ पंचायत बनाने का संकल्प

नवागढ़ को लिया स्वच्छ पंचायत बनाने का संकल्प

angara(ranchi) नवागढ़ पंचायत में गुरूवार को जल सहियाओं के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। नवागढ़ मुखिया भुवनेश्वर बेदिया और जल सहिया सुमित्रा देवी के नेतृत्व में अभियान चला। इसमें काफी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में नवागढ़ पंचायत को स्वच्छ व साफ-सुथरा रखने का संकल्प् लिया। मुखिया भुवनेश्वर बेदिया ने बताया कि यह अभियान नवागढ़ को आदर्श आदिवासी पंचायत बनाने के अभियान की एक कड़ी है। इसमें ग्रामीणों की भागीदारी सराहनीय है। इस अभियान में गीता देवी ईन्दू देवी, रेखा देवी, करमी देवी, सोमरा बेदिया आदि शामिल हुए। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने