GA4-314340326 सत्यदेव मुंडा बने "दिशा'' के सदस्य

सत्यदेव मुंडा बने "दिशा'' के सदस्य

सत्यदेव मुण्डा
angara(ranchi) अनगड़ा प्रखंड के बेंती निवासी भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यदेव मुंडा को जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति "दिशा'' का सदस्य मनोनीत किया गया। केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ की अनुशंसा पर इनकी नियुक्ति की गई। "दिशा'' के तहत केन्द्र सरकार द्वारा चलायी जा रही 28 योजनाओं की समय समय पर समीक्षा की जाती है। सत्यदेव मुंडा ने इसके लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी व संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के प्रति आभार जताया है। कहा कि सुदूर गांव में रहने के बावजूद पार्टी ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इस जिम्मेवारी का ईमानदारीपूर्वक निर्वाहन करेंगे। इनको सदस्य बनाए जाने पर भाजपा ग्रामीण के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलैद्र कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो, अनुसूचित जनजाति मोरचा के सह संयोजक उमेश कुमार बड़ाईक, भाजपा अजजा मोरचा के जिलाध्यक्ष बुधराम बेदिया, अनगड़ा मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार महतो, बीसा मुखिया मुखिया मंजोती देवी, पंसस मानेश्वर मुंडा, उपमुखिया संजय भोगता, सिकिदिरी भाजपा मंडल अध्यक्ष सोहरैया बेदिया, दिलीप मिर्धा, पंचम भोगता, गंधिया करमाली आदि ने बधाई दी है। फोटो..

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने