GA4-314340326 गेतलसूद में दुर्गा पूजा व दशहरा अलग अलग समिति करेगी संचालित

गेतलसूद में दुर्गा पूजा व दशहरा अलग अलग समिति करेगी संचालित

angara(ranchi)  दुर्गा पूजा समिति गेतलसूद की बैठक रविवार को मंदिर प्रांगण में हुआ। इसकी अध्यक्षता बिगेश्वर महतो ने किया। पिछले वर्ष का आय-व्यय प्रस्तुत किया गया। दुर्गा पूजा धूमधाम व भव्य तरीके से मनाने का आहवान किया गया। निर्णय हुआ कि इस बार दुर्गा पूजा व दशहरा समिति अलग अलग समितियों के माध्यम से संचालित की जाएगी। पिछले वर्ष एक ही समिति ने दोनों का संचालन किया था। दुर्गा पूजा समिटि का गठन किया गया। अध्यक्ष भोला महतो, सचिव कार्तिक नायक, कोषाध्यक्ष सुजीत बैठा, उपाध्यक्ष शंकर बैठा, गणेश लोहरा, अजय राज, सुधीर महतो, भुनेश्वर गोस्वामी, सहसचिव धनवीर नायक, राजेश लोहरा, दीनबंधु गोस्वामी, जीतून महतो, अजय उरांव को बनाया गया। इस अवसर पर जैलेन्द्र कुमार, पं. ईश्वरचन्द्र गोस्वामी, शिवदास गोस्वामी, पंकज भारती, संजय नायक, संतोष सिन्हा, अरूण कुमार, मदन कुम्हार, बसंत कुमार मुंडा, शक्तिधर गोस्वामी, मोहरलाल महतो, गौरीशंकर मुण्डा, छत्तीस नायक, जय कुमार सहाय, रंजीत महतो, सुखदेव महतो, संजय महतो, शुभम गोस्वामी, राज बैठा सहित अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने