GA4-314340326 big breaking/ जेबीकेएसएस को झटका, दर्जनों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

big breaking/ जेबीकेएसएस को झटका, दर्जनों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते जेबीकेएसएस कार्यकर्ता
 anil kumar choudhary/angara(ranchi) अनगड़ा प्रखंड में जेबीकेएसएस/जेएलकेएम को जोरदार झटका लगा। पार्टी से नाराज चल रहे सालहन निवासी बसंत व दिलीप चौधरी के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सालहन स्थित पूर्व विधायक रामकुमार पाहन के आवास में सभी ने भाजपा पूर्व विधायक के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। मिलन समारोह की अध्यक्षता अनगड़ा मंडल अध्यक्ष सुनील महतो ने किया।  इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा, अगमलाल महतो, जगेश्वर महतो, बिरजा मुंडा, मोहन महतो, योगेन्द्र चौधरी, शिवशंकर स्वांसी सहित अन्य उपस्थित थे।

सालहन पंचायत में जेबीकेएसएस को हुआ जोरदार नुकसान

भाजपा के इस सेंधमारी से जेबीकेएसएस को सालहन पंचायत में काफी नुकसान हुआ। लोस चुनाव में बसंत चौधरी के नेतृत्व में ही जेबीकेएसएस ने शानदार प्रदर्शन किया था। सालहन पंचायत में बसंत चौधरी ने ही जेबीकेएसएस संगठन को खड़ा किया था। घर घर जाकर जेबीकेएसएस के पक्ष में माहौल बनाया था। बसंत चौधरी ने बताया कि जेबीकेएसएस को हमने जिस सपनों के साथ समर्थन किया था वह सपना ही रहेगा। पार्टी अपने आदर्श व सिद्धांत के साथ भटक गई है। रामकुमार पाहन ने विकास की जो नीति अपनाई उससे प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। विगत 2014 से 2019 के दौरान खिजरी विधानसभा क्षेत्र का काफी विकास हुआ। यह पूरे झारखंड के लिए उदाहरण है। कहा कि सालहन जैसे पिछड़े इलाके को मुख्यधारा में लाने के रामकुमार पाहन के नेतृत्व में सालहन में स्वर्णरेखा नदी में बनाया गया एक किमी लंबा उच्चस्तरीय पुल विकास की बानगी है। इसके लिए रामकुमार पाहन को बधाई। 

इन्होंने ली भाजपा की सदस्यता 

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करनेवालों में दीपक महतो, आनंद महतो, सिकंदर महतो, मनोज महतो, उपेन्द्र महतो, दीपक महतो, प्रेमचंद उरांव, बबलू महतो, दिनेश महतो, बालेश्वर महतो, सहरनाथ महतो, रविराज महतो, अजीत महतो, मोहन महतो, बुधराम महतो, मनाराम महतो, पिंटू महतो आदि शामिल है।

पांच सालों से खिजरी विस का विकास रूका: रामकुमार पाहन

दिलीप चौधरी ने कहा कि रामकुमार पाहन के कार्यकाल में ही आजादी के बाद पहली बार पैका व बोंगईबेड़ा पंचायत क्षेत्र में बिजली व सड़क का जाल बिछाया गया। साथ ही अनगड़ा को शैक्षणिक हब बनाने के लिए रामकुमार पाहन के कार्यकाल में गोंदलीपोखर में डिग्री कालेज बनवाया था, लेकिन वर्तमान सरकार ने इसे अबतक शुरू नहीं कराया है। सभी का स्वागत करते हुए रामकुमार पाहन ने कहा कि पिछले 5 वर्ष में खिजरी विधानसभा का विकास पूरी तरह से रूक गया है। ठहरे हुए इस विकास की गति को आगे बढ़ाने के लिए जनता एकजुट होकर निर्णय ले।


 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने