GA4-314340326 खेलो झारखंड: सोनाहातू ने जीता 4 स्वर्ण तथा एक रजत पदक

खेलो झारखंड: सोनाहातू ने जीता 4 स्वर्ण तथा एक रजत पदक

 

 sonahatu(ranchi)  रांची में आयोजित जिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता में सोनाहातू प्रखंड ने 4 स्वर्ण पदक और 1 रजत पदक जीता है। अकेले पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने तीन स्वर्ण तथा एक रजत पदक जीता है। अंडर 17 खोखो प्रतियोगिता में कस्तूरबा की टीम स्वर्ण पदक, लंबी कूद में सीता कुमारी स्वर्ण पदक, डिक्स थ्रो में प्रतिमा कुमारी स्वर्ण पदक, 400मीटर रिले रेस में रजत पदक जीता है। प्रखंड के प्लस टू विद्यालय लांदूपडीह के छात्र अंडर 17 ऊंची कूद में गोकुल मछुवा ने स्वर्ण पदक जीता है। छात्राओं के सफलता पर बीईओ शांति मुनि तिर्की,बीपीओ गोपाल ठाकुर,कस्तूरबा की वार्डन शशि बाड़ा, शारीरिक शिक्षक बिंदेश्वर महतो,फुलमनी बाड़ा, सौरभ  कुमार सिंह,झरिया महतो,इंद्रजीत बैठा,शंभूशरण सिंह मुंडा, राकेश प्रियदर्शी आदि ने शुभकामनाएं दी है। 


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने