GA4-314340326 आजसू को झटका: चूल्हा प्रमुख सहित तीन दर्जन कार्यकर्ता हुए झामुमो में शामिल

आजसू को झटका: चूल्हा प्रमुख सहित तीन दर्जन कार्यकर्ता हुए झामुमो में शामिल

angara(ranchi)  सिल्ली विस में आजसू पार्टी को सोमवार को जोरदार झटका लगा। सुरसू पंचायत के चूल्हा प्रमुख व प्रभारी महेन्द्र बेदिया सहित विभिन्न दलों के तीन दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने झामुमो का दामन दामा। इसमें महिलाओं की संख्या अधिक रही। सुरसू पंचायत सचिवालय में झामुमो का मिलन समारोह हुआ। झामुमो के सिल्ली विस प्रभारी सह जिला के वरीय उपाध्यक्ष रामानंद बेदिया के समक्ष सभी ने झामुमो का दामन थामा। रामानंद बेदिया ने बताया कि आजसू पार्टी के सुरसू चूल्हा प्रमुख महेन्द्र बेदिया के नेतृत्व में चूल्हा प्रमुख बालेश्वर बेदिया, बिगन बेदिया, अघनू बेदिया सहित अन्य ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण किया है। पार्टी में शामिल होने वालों में अधिकतर महिला कार्यकर्ता है। रामानंद बेदिया ने सभी को माला व पार्टी का पटटा पहनाकर स्वागत किया। कहा कि लोगों का हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार में विश्वास बढ़ा है। यही कारण है विभिन्न् दलों के कार्यकर्ता झामुमो में शामिल हो रहे है। इससे झामुमो को मतबूती मिली है। रामानंद ने कहा कि हेमंत सरकार के विकास योजना से राज्य विकास के पथ पर अग्रसर है। सरकार की महत्वकांक्षी योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है। शामिल होने वालों में पुटादाग, सुरसू, हरजालूम, क़ुतुरलोवा, महुवाबेड़ा के बालेश्वर रजवार, बालेश्वर बेदिया, नागेश्वर बेदिया, रौशन बेदिया, पारसनाथ बेदिया, मेघनाथ बेदिया, घासुनाथ बेदिया, बालकराम बेदिया, सुघुका बेदिया, मनोज बेदिया, अनिता देवी, पानेश्वरी देवी, लखीमनी देवी, रीता देवी समेत दर्जनों महिला पुरुष शामिल है।

अपने ही समर्थकों को पार्टी में शामिल कराकर प्रोपेगंडा फैला रही झामुमो: आजसू प्रखंड अध्यक्ष
इधर आजसू पार्टी के जोन्हा प्रखंड अध्यक्ष शंकर मुण्डा ने कहा कि झामुमो अपने समर्थकों को ही पार्टी में शामिल कराने की राजनीति कर रही है। आजसू का एक भी कार्यकर्ता ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण नही किया है। महेन्द्र बेदिया दो साल पहले ही पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पार्टी से निष्कासित किया जा चुका है। वह पिछले कुछ समय से लगातार झामुमो के कार्यक्रम में शामिल होते रहे है। सिल्ली विस में झामुमो के पास कार्यकर्ता है ही नही इसलिए दिखावा के लिए समय समय पर अपने की कार्यकर्ताओ को शामिल कराकर मिलन समारोह का प्रोपेगंडा करते रहती है। जिससे राजनीतिक फायदा लिया जा सके। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने