GA4-314340326 रामानंद बेदिया की पहल पर बदला गया ट्रांसफार्मर

रामानंद बेदिया की पहल पर बदला गया ट्रांसफार्मर

angara(ranchi) झामुमो के जिला उपाध्यक्ष सह सिल्ली विस प्रभारी रामानंद बेदिया ने शुक्रवार को टाटी अश्वाबेड़ा में 25 केवीए के नया ट्रांसफार्मर का उदघाटन किया। पिछले एक सप्ताह से अश्वाबेड़ा गांव अंधेरे में था। गांव का ट्रांसफार्मर का खराब हो गया था। गांव में बिजली नही होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रहा था। रामानंद बेदिया को जैसे ही गांव में ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना मिली तत्काल नया ट्रांसफार्मर लगवा दिया। रामानंद बेदिया ने जनता से आहवान किया कि सिल्ली विस में कही भी ट्रांसफार्मर खराब हो सूचना दे तुरंत बदला जाएगा। जनता की सुविधा के लिए राज्य की हेमंत सरकार लगातार प्रयासरत है। इस अवसर पर टाटी  उपमुखिया बीरबल बेदिया, भोजू करमाली, पुस्तान लोहरा, आनंद लोहरा, कृष्ण लोहरा,  हरेंद्र महतो, अंबुज मुंडा, वार्ड सदस्य जयनाथ बेदिया आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने