GA4-314340326 पॉलिटेक्निक कॉलेज के पूर्व छात्र राजकिशोर महतो को दी गई श्रद्धांजलि

पॉलिटेक्निक कॉलेज के पूर्व छात्र राजकिशोर महतो को दी गई श्रद्धांजलि

silli(ranchi)  सिल्ली पॉलिटेक्निक कॉलेज के समीप रविवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज के पूर्व छात्र स्वर्गीय राजकिशोर महतो का श्रद्धांजलि सभा आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुर्व उप मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक सुदेश कुमार महतो, गूंज के संरक्षक जयपाल सिंह, अध्यक्ष सुनील सिंह, प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, पॉलिटेक्निक के प्राचार्य समीर शर्मा, स्वर्गीय राजकिशोर महतो के पिता बिनोद बिहारी महतो, माता विरोती देवी, खगेन महतो, योगेश्वर महतो, नंदलाल महतो, त्रिलोचन महतो, सुभाष महतो, मुखिया लालसिंह मुंडा, राजकिशोर महतो के  परिजन एवं पॉलिटेक्निक के छात्र छात्राओं ने स्वर्गीय राजकिशोर महतो के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया  तथा दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दिया। ज्ञात हो कि चंदनकियारी  आद्राकुड़ी निवासी स्वर्गीय राजकिशोर महतो का 3 सितंबर 2016 को सिल्ली में एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। श्रद्धांजलि सभा में सुभाष महतो, त्रिलोचन महतो, सोनाराम महतो, बुधराम महतो, मो अनवर,  दीपक महतो, सुनील महतो, मंटु महतो ,स्वर्गीय राजकिशोर महतो के परिजन  जयंती महतो, यमुना महतो , सुभद्रा महतो, पद्म लोचन महतो, प्रतीमा देवी, शाश्वती देवी , खुशबू महतो, दिलेश्वर महतो, सुमित महतो भिक्टर महतो गौर महतो ,राख हरी महतो भवानी महतो, पॉलिटेक्निक के छात्र एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने