GA4-314340326 भाजपा के परिर्वतन यात्रा रथ को दो हजार बाइक सवार करेंगे स्वागत

भाजपा के परिर्वतन यात्रा रथ को दो हजार बाइक सवार करेंगे स्वागत

angara(ranchi) खिजरी विस में 30 सितंबर को भाजपा के परिर्वतन यात्रा रथ को रूपड़ू से दो हजार बाइक सवार कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। बाद में इइएफ मैदान में परिर्वतन सभा होगी। इससे पूर्व गोंदलीपोखर में विभिन्न सांस्कृतिक नृत्य मंडली के द्वारा परिवर्तन यात्रा रथ का स्वागत व रोड शो किया जाएगा। उक्त निर्णय भाजपा अनगड़ा मंडल की शुक्रवार को गोंदलीपोखर स्थित शंकर कांप्लेक्स में हुई बैठक में लिया गया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुनील महतो ने की। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, विशिष्ट अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार व सुरेंद्र महतो थे। रामकुमार पाहन ने कहा कि हेमंत सरकार ने 5 वर्ष तक राज्य को लूटने का काम किया है। सरकार के जन विरोधी नीतियों से जनता त्रस्त है। उन्होंने कहा कि राज्य में बदलाव की बयार बह रही है। आगामी चुनाव में जन विरोधी इस सरकार को जनता उखाड़ फेंकेगी। खिजरी विस के साथ साथ झारखंड में बदलाव होगा। परिर्वतन यात्रा रथ को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के बीच दायित्वों का बंटवारा किया गया। इस अवसर पर शिवशंकर केशरी, मनोज कुमार चौधरी, सुनील महतो, अजय महतो, जगेश्वर महतो, कामेश्वर महतो, अगमलाल महतो, सुप्रेश महतो, राजेंद्र महतो, घनेनाथ महतो, मानेश्वर मुंडा, अजय भोगता, सुरेश महतो, संजय भोगता, हरिहर महतो, एतवा बेदिया, हिमालय चौधरी, रामेश्वर महतो, रामचरण महतो, बलराम महतो, अजय करमाली, सोहन बेदिया, संदीप महतो, शंकर बैठा, लालू महतो, फूलेश महतो, रूसू महतो सहित अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने